लाइव न्यूज़ :

सरकार ने एमटीएनएल के सीएमडी के रूप में पुरवार का अतिरिक्त प्रभार एक साल बढ़ाया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने घाटे में चल रही सरकारी दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के रूप में पी के पुरवार का अतिरिक्त प्रभार एक साल के लिए बढ़ा दिया है।

पुरवार कर्ज के बोझ से दबी बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक भी हैं।

बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, ‘‘मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने एमटीएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के रूप में पुरवार का अतिरिक्त प्रभार 15 अक्टूबर, 2021 से 14 अक्टूबर, 2022 तक एक साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, बढ़ा दिया है।’’

पुरवार के पास करीब साढ़ें पांच साल से एमटीएनएल के प्रमुख का प्रभार है। सरकार बीएसएनएल और एमटीएनएल के विलय की घोषणा कर चुकी है। हालांकि, अभी तक इस योजना को आगे नहीं बढ़ाया गया है।

अक्टूबर, 2019 में सरकार ने बीएसएनएल और एमटीएनएल के लिए सामूहिक रूप से 69,000 करोड़ रुपये के पुनरुद्धार पैकेज की घोषणा की। इससे दोनों कंपनियों का घाटा कम हुआ है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बीएसएनएल का घाटा 2020-21 में घटकर 7,441 करोड़ रुपये रह गया, जो 2019-20 में 15,500 करोड़ रुपये था। इसी तरह एमटीएनएल का घाटा इस अवधि में 3,811 करोड़ रुपये से कम होकर 2,554 करोड़ रुपये रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?