लाइव न्यूज़ :

टाटा कम्युनिकेशंस से बाहर हुई सरकार, 8,846 करोड़ रुपये में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेची

By भाषा | Updated: March 23, 2021 18:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च सरकार विनिवेश योजना के तहत टाटा कम्युनिकेशंस लि. (टीसीएल) में अपनी 26 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी लगभग 8,846 करोड़ रुपये में बेचकर कंपनी से बाहर हो गयी है।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी वीएसएनएल का निजीकरण 2002 में हुआ। उस समय इसमें प्रबंधन नियंत्रण के साथ 25 प्रतिशत हिस्सेदारी रणनीतिक भागीदार टाटा संस की अनुषंगी पैनाटोन फिनवेस्ट लि. को बेची गयी थी। इस रणनीतिक विनिवेश के बाद कंपनी का नाम बदलकर टीसीएल कर दिया गया था।

निवेश संवर्धन और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहीन कांत पांडे ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, ‘‘ टीसीएल में 5,457 करोड़ रुपये में सरकार की 16.12 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री पेशकश (ओएफएस) और 10 प्रतिशत हिस्सेदारी रणनीतिक भागदारी को 3,389 करोड़ रुपये में बेचकर विनिवेश प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। इसके साथ सरकार कुल 8,846 करोड़ रुपये में अपनी हिस्सेदारी बेचकर टीसीएस से बाहर हो गयी है।’’

टीसीएल में शेयरधारित प्रतिरूप के अनुसार प्रवर्तकों की कंपनी में 74.99 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसमें भारत सरकार के पास 26.12 प्रतिशत जबकि पैनाटोन फिनवेस्ट के पास 34.80 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। वहीं टाटा संस के पास 14.07 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेष 25.01 प्रतिशत हिस्सेदारी आम लोगों के पास है।

सरकार ने टीसीएल की 16.12 प्रतिशत हिस्सेदारी पिछले सप्ताह बाजार मंच पर बिक्री के लिए प्रस्तुति (ओएफसी) के माध्यम से बेची थी।

सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिये विनिवेश से 32,000 करोड़ रुपये जुटाने का संशोधित लक्ष्य रखा है। बजट में विनिवेश से 2.10 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा