लाइव न्यूज़ :

सरकार ने कई शीर्ष अधिकारियों को इधर-उधर किया, अल्का उपाध्याय एनएचएआई की चेयरमैन नियुक्त

By भाषा | Updated: December 4, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर केंद्र सरकार ने शनिवार को नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की वरिष्ठ अधिकारी अल्का उपाध्याय को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का चेयरमैन नियुक्त किया।

उपाध्याय मध्य प्रदेश कैडर की 1990 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में ग्रामीण विकास विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं।

कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में कहा कि बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव संजय बंदोपाध्याय को भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का चेयरमैन बनाया गया है।

इसके अलावा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार धर्मेंद्र एस गंगवार अब सीमा प्रबंधन विभाग के सचिव होंगे। वही सुदीप कुमार नायक को उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग के तहत राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

आदेश के अनुसार, सिक्किम कैडर की 1988 बैच की आईएएस अधिकारी उपमा श्रीवास्तव को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का सचिव बनाया गया है। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव जूथिका पटानकर को केंद्रीय सूचना आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है।

वही संचार मंत्रालय के तहत दूरसंचार विभाग की विशेष सचिव अनीता प्रवीण खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की विशेष सचिव होंगी। विदेश व्यापार महानिदेशालय के महानिदेशक अमित यादव को वाणिज्य विभाग का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।

कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव आशीष श्रीवास्तव को कैबिनेट सचिवालय का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

इसी तरह राष्ट्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के तहत जल मिशन के मिशन निदेशक जी अशोक कुमार राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक होंगे। नीलम शम्मी राव को केंद्रीय भविष्य निधि आयु, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन नियुक्त किया गया है। अमित अग्रवाल अब इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में अतिरिक्त सचिव होंगे। वहीं दीप्ति उमाशंकर को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में प्रतिष्ठान अधिकारी और अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा दूरसंचार विभाग के संयुक्त सचिव हरि रंजन राव अब दूरसंचार विभाग के अतिरिक्त सचिव होंगे। साथ ही हरियाणा कैडर के 1996 बैच के आईएएस अधिकारी श्यामल मिश्रा को गृह मंत्रालय के गृह विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं अभी वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव हैं।

इसके साथ ही कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अतिरिक्त सचिव विवेक अग्रवाल को दूरंसचार विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम