लाइव न्यूज़ :

सरकारी विभागों में दो साल में नौकरियों में 1.4 लाख की वृद्धि का अनुमान

By भाषा | Updated: February 1, 2021 22:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी सरकारी विभागों द्वारा मार्च, 2019 से मार्च, 2021 के दौरान अनुमानत: 1.4 लाख नौकरियां जोड़ने का अनुमान है। सोमवार को पेश बजट 2021-22 में यह जानकारी दी गई है।

बजट दस्तावेजों के अनुसार, सरकारी प्रतिष्ठानों में एक मार्च, 2019 तक कर्मचारियों की कुल संख्या 32,71,113 थी। इसके अगले महीने (मार्च 2021) की पहली तारीख तक बढ़कर 34,14,226 पर पहुंच जाने का अनुमान है। यानी इस अवधि में सरकारी नौकरियों में 1,43,113 की बढ़ोतरी का अनुमान है।

बजट दस्तावेजों के अनुसार, मार्च, 2019 से मार्च, 2021 के दौरान कृषि, सहकारिता और कृषक कल्याण विभाग में 2,207 नयी नौकरियों के सृजन का अनुमान है। एक मार्च, 2019 को इस विभाग में कर्मचारियों की संख्या 3,619 थी, जिसे इस साल एक मार्च तक बढ़कर 5,826 पर पहुंचने का अनुमान है।

इसी तरह नागर विमानन मंत्रालय में इस अवधि में नौकरियों में 2,312 की वृद्धि का अनुमान है।

रक्षा मंत्रालय में भी कर्मचारियों की संख्या दो साल में 80,463 से बढ़कर 93,000 पर पहुंचने का अनुमान है।

संस्कृति मंत्रालय में कर्मचारियों की संख्या में 3,638, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में 2,859, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में 2,263, विदेश मंत्रालय में 2,204, वाणिज्य विभाग में 2,139 और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में 1,452 की वृद्धि का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?