लाइव न्यूज़ :

सरकार ने सीमेंट उद्योग के लिए 25 सदस्यीय विकास परिषद का गठन किया

By भाषा | Updated: July 7, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई सरकार ने सीमेंट उद्योग के लिए 25 सदस्यीय विकास परिषद का गठन किया है। परिषद में डालमिया भारत ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पुनीत डालमिया तथा अल्ट्राटेक सीमेंट के प्रबंध निदेशक के सी झांवर शामिल है। परिषद कचरे को समाप्त करने, अधिकतम उत्पादन हासिल करने, गुणवत्ता को बेहतर करने, लागत घटाने तथा उत्पादों के मानकीकरण के उपाय सुझाएगी।

आदेश के अनुसार परिषद स्थापित क्षमता के पूरे इस्तेमाल और उद्योग में कामकाज की स्थिति सुधारने के बारे में भी सिफारिशें देगी। विशेष रूप से परिषद कम दक्ष इकाइयों, लोगों को प्रशिक्षित करने तथा वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान के बारे में सुझाव देगी।

इसके साथ ही परिषद लेखा और लागत के तरीकों और व्यवहार के मानकीकरण पर काम करेगी। साथ ही परिषद श्रम की उत्पादकता बढ़ाने के बारे में सुझाव देगी।

डालमिया परिषद के चेयरमैन होंगे। परिषद के अन्य सदस्यों में श्री सीमेंट लि. के प्रबंध निदेशक एच एम बांगड़, इंडिया सीमेंट्स लि. के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश सिंह, बिड़ला कॉरपोरेशन लि. के सीईओ प्रचेता मजूमदार, जेके सीमेंट लि. उप प्रबंध निदेशक माधव कृष्ण सिंघानिया और जेएसडब्ल्यू सीमेंट के सीईओ नीलेश नारवेकर शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार