लाइव न्यूज़ :

सरकार कारोबार सुगमता में और सुधार को लेकर प्रतिबद्ध: नीति आयोग उपाध्यक्ष

By भाषा | Updated: December 7, 2020 23:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा है कि सरकार कारोबार सुगमता और नवप्रवर्तन परिवेश में सुधार को लेकर प्रतिबद्ध है जहां स्कूल के प्रत्येक छात्र की नवोन्मेषी उपायों और प्रवृति तक पहुंच हो।

उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था सभी क्षेत्रों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवप्रवर्तन का उपयोग कर अगले कुछ साल में दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में एक होगी तथा कोविड-19 के प्रभाव से उबरने के बाद तेजी से आगे बढ़ेगी।

कुमार के हवाले से एक बयान में कहा गया है, ‘‘सरकार ने कृषि, आधुनिक दवाओं, पंपरागत औषधि, नई शिक्षा नीति, लघु एवं मझोले उद्यम, श्रम समेत विभिन्न क्षेत्रों में सुधारों के लिये कदम उठाया है। इन सबका मकसद दुनिया की तीन प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होना है।

उन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद और विज्ञान प्रसार द्वारा हाल में आयोजित एक वेबिनार (इंटरनेट के जरिये आयोजित सेमिनार) में ये बातें कहीं।

दुनिया के बेहतरीन देशों के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिये सरकार के संरचनात्मक सुधारों की बात करते हुए कुमार ने कहा, ‘‘सरकार कारोबार सुगमता, नवप्रवर्तन परिवेश को लेकर प्रतिबद्ध हैं जहां स्कूल के हर छात्र तक नवोन्मेषी उपकरणों तथा प्रवृतियों तक पहुंच हो।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने कई चीजों को बदल दिया है और काम करने के कई नये तरीके दिखे हैं तथा ये चीजें कोविड के बाद भी रहेंगी।

नीति आयोग उपाध्यक्ष ने आगे बढ़ने के लिये कोविड के बाद नवोन्मेषीय आर्थिक प्रणाली पर जोर दिया।

इस मौके पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग (डीएसटी) के सचिव आशुतोष शर्मा ने स्वच्छ ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, कृषि, संचार, इलेक्ट्रिक वाहन व भंडारण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवप्रवर्तन के जरिये भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ने में मदद के लिये डीएसटी की तरफ से उठाये गये कदमों का जिक्र किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी