लाइव न्यूज़ :

सरकार ने घरेलू रसायन उद्योग में संरचनात्मक बदलाव का आह्वान किया

By भाषा | Updated: April 6, 2021 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने मंगलवार को कहा कि घरेलू रसायन उद्योग महामारी के बीच अनिश्चित वैश्विक स्थिति के बावजूद उम्मीदों से भरा है और उसे मौजूदा अवसर का लाभ उठाते हुए संरचनात्मक बदलाव लाना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (यूनिडो) के ‘ऑनलाइन’ आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौड़ा ने कहा कि भारतीय रसायन उद्योग के 2025 तक 304 अरब डॉलर तक पहुंच जाने का अनुमान है जो 2019 में 178 अरब डॉलर का था। रसायनों की सालाना मांग 2025 तक 9 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।

उन्होंने एक बयान में कहा कि उद्योग के महत्वाकांक्षी विकास के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नीतिगत हस्तक्षेप, कंपनी स्तर पर पहल, उद्योग-शैक्षणिक भागीदारियों, उचित निवेश और बेहतर अंतर्राष्ट्रीय पहुंच की आवश्यकता होगी।

मंत्री ने कहा कि आज हमारे घरेलू उद्योग और निवेशक अनिश्चित वैश्विक हालात और कोविड-19 जैसी महामारी के बावजूद ज्यादा आत्मविश्वास महसूस कर रहे हैं और आशावादी हैं।

उन्होंने कहा कि 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने में रसायन और पेट्रो रसायन क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने भारतीय कंपनियों औरउद्योगों से इस अवसर का लाभ उठाने और रसायन उद्योग में संरचनात्मक बदलाव लाने को कहा।

मंत्री ने उम्मीद जताई कि संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (यूनिडो) अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं और नीति एवं तकनीक सहायता के साथ घरेलू उद्योग को समर्थन देगा।

इस मौके पर रसायन एवं पेट्रो रसायन सचिव योगेन्द्र त्रिपाठी, भारतीय रसायन परिषद के महानिदेशक एच.एस. करंगले, भारत में यूनिडो के क्षेत्रीय प्रतिनिधि डॉ. रेने वान बर्केल तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?