लाइव न्यूज़ :

सरकार ने सुब्रमण्यम के उत्तराधिकारी की तलाश शुरू की, मुख्य आर्थिक सलाहकार पद के लिए आवेदन मांगे

By भाषा | Updated: October 26, 2021 16:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर सरकार ने मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) पद के लिए आवेदन मांगे हैं। नया मुख्य आर्थिक सलाहकार के वी सुब्रमण्यम का स्थान लेगा, जिनका तीन साल का कार्यकाल अगले महीने पूरा हो रहा है।

सुब्रमण्यम को सात दिसंबर, 2018 को सीईए नियुक्त किया गया था। उन्होंने उसी साल 24 दिसंबर को कार्यभार संभाला था।

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग की ओर से 24 अक्टूबर, 2021 को निकाले गए नोटिस के अनुसार... केंद्र, राज्य सरकारों, रिजर्व बैंक और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नियमित रूप से मूल कैडर या विभागों में अनुरूप पदों पर कार्यरत अधिकारी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों या मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थानों या केंद्रीय नियामकीय निकायों और पंजीकृत निजी संस्थानों या वित्तीय संस्थानों में कार्यरत उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

सीईए पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से अर्थशास्त्र या वित्त में मास्टर डिग्री होनी।

नोटिस में कहा गया है कि अनुबंध पर की जाने वाली इस नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों के पास आर्थिक शोध या आर्थिक सलाहकार या आर्थिक सुधारों के आकलन का छह साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास केंद्र या राज्य सरकार में कार्य का एक साल का प्रशासनिक अनुभव भी होना चाहिए।

नोटिस में कहा गया है कि चयन समिति के पास आवेदकों की सूची से बाहर उम्मीदवारों को बुलाने या छांटने का अधिकार होगा।

आवेदन करने की तिथि विज्ञापन प्रकाशित होने के बाद 20 दिन तक है। आवेदक की उम्र 56 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

हालांकि, विज्ञापन में इस नियुक्ति के लिए कार्यकाल की जानकारी नहीं दी गई है।

यह पद ऐसे समय रिक्त हो रहा है जबकि महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था अब पुनरुद्धार की राह पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम