लाइव न्यूज़ :

सरकार ने कोल इंडिया से इलेक्ट्रिक वाहन, चार्जिंग पॉड में संभावनाएं तलाशने को कहा

By भाषा | Updated: October 5, 2021 15:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) से कहा है कि वह अपने कारोबार में विविधता लाने के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों और चार्जिंग पॉड जैसे क्षेत्रों में संभावनाओं की तलाश करे।

कोयला मंत्रालय के 2021-22 के एजेंडा के अनुसार, ‘‘सीआईएल को अपने व्यवसाय में विविधता लानी चाहिए और इलेक्ट्रिक चार्जिंग पॉड, ईवीएस जैसे तेजी से उभरते क्षेत्रों में संभावनाएं तलाशनी चाहिए।’’

मंत्रालय ने कहा कि कार्बन उत्सर्जन पर भविष्य में प्रतिबंध के मद्देनजर सीआईएल के लिए विविधता लाने की योजना को टाला नहीं जा सकता।

सीआईएल ने विविधीकरण के लिए नए व्यावसायिक क्षेत्र को चुना है, जहां कम कार्बन उत्सर्जन होता है। इन क्षेत्रों में सौर वेफर विनिर्माण, सौर बिजली उत्पादन, कोयला गैसीकरण और कोल बेड मीथेन शामिल हैं।

घरेलू कोयला उत्पादन में कोल इंडिया का 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान है और उनसे 2023-24 तक उत्पादन बढ़ाकर एक अरब टन करने की योजना बनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?