सरकार ने मध्य प्रदेश में 726 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: April 10, 2021 17:30 IST2021-04-10T17:30:51+5:302021-04-10T17:30:51+5:30

Government approves Rs 726 crore highway projects in Madhya Pradesh | सरकार ने मध्य प्रदेश में 726 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी

सरकार ने मध्य प्रदेश में 726 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल सरकार ने मध्य प्रदेश में 726 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। ये परियोजनाएं राज्य में 291 किलोमीटर राजमार्गों के निर्माण से संबंधित है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। गडकरी ने कहा, ‘‘सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मध्य प्रदेश में 291 किलोमीटर की 726 करोड़ रुपये की सड़क विकास परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है।’’

इन परियोजनाओं में घोषित राष्ट्रीय राजमार्ग (572 किलोमीटर) के अद्यतन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी शामिल है। इसकी लागत 17.72 करोड़ रुपये है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग 86/934 पर सागर-छत्तरपुर में 22.65 करोड़ रुपये की लागत से सड़क मार्ग को मजबूत करने की परियोजना भी शामिल है।

गडकरी ने कहा कि सीधी सिंगरौली राजमार्ग के शेष कार्य को भी मंजूरी दी गई है। इसकी लागत 529.44 करोड़ रुपये बैठेगी। मंजूर परियोजनाओं में बमीठा-खजुराहो सड़क भी शामिल है। इस परियोजना की लागत 73.43 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Government approves Rs 726 crore highway projects in Madhya Pradesh

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे