लाइव न्यूज़ :

सरकार ने गोवा में 129 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजना को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: April 12, 2021 23:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने गोवा में 128.66 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

ये आठ परियोजनाएं राज्य में 39.7 किलोमीटर राजमार्ग बनाने के लिए हैं।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘‘सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने गोवा राज्य के लिए 128.66 करोड़ रुपये की 39.7 किलोमीटर की आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी है।’’

मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि परियोजनाओं में से एक 53.27 करोड़ रुपये के बजट के साथ राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग-748 (पुराना एनएच-4ए) के रिबंदर बाईपास के मौजूदा दो-लेन खंड के चार-लेन करने के लिए है।

अन्य परियोजनाओं में 44.8 करोड़ रुपये के बजट के साथ एनएच-66 पर पंजिम - मंगलौर राजमार्ग के खंडों को मजबूत करने का काम शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम