लाइव न्यूज़ :

सरकार ने दूरसंचार क्षेत्र के लिये 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: February 17, 2021 18:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दूरसंचार उपकरण निर्माण के लिये 12,195 करोड़ रुपये की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

उम्मीद है कि यह कदम 5जी की शुरुआत से पहले देश को ऐसे दूरसंचार उपकरणों के विनिर्माण का एक मजबूत केंद्र बनाने में मदद करेगा। दूरसंचार उपकरणों के लिये पीएलआई योजना एक अप्रैल 2021 से प्रभावी होगी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इससे अगले पांच साल में करीब 2.4 लाख करोड़ रुपये का और अधिक उत्पादन होगा और करीब दो लाख करोड़ रुपये का निर्यात होगा। इस योजना से देश में तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित होने का अनुमान है। यह देश में रोजगार के प्रत्यक्ष व परोक्ष अवसरों के सृजन के साथ ही कर के स्रोतों का भी सृजन करेगा।

मंत्रिमंडल की एक बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार विनिर्माण के लिये भारत को विनिर्माण उद्योगों का एक मजबूत गढ़ बनाने की दिशा में प्रयास कर रही है। कारेाबार में आसानी के लिये सरकार ने अनुकूल वातावरण बनाया है। मंत्री प्रसाद ने कहा कि जल्द ही सरकार लैपटॉप और टैबलेट पीसी के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिये पीएलआई योजना लायेगी।

आधिकारिक बयान के अनुसार दूरसंचार उपकरण निर्माण के लिये उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से अगले पांच वर्षों में देश में 2,44,200 करोड़ रुपये के दूरसंचार उपकरणों का उत्पादन होगा।

बयान में कहा गया कि इस योजना से 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के दूरसंचार उपकरणों के आयात की जरूरत समाप्त होगी। नयी योजना के लिए तहत अगले पांच साल के लिये 12,195 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस योजना के लाभ के लिए निवेश और बक्री समंबधी शर्तो को पूरा करना होगा।

विभिन्न श्रेणियों व वर्षों में चार से सात प्रतिशत तक प्रोत्साहन देने की योजना है। इसके लिये 2019-20 को आधार वर्ष माना जायेगा। न्यूनतम निवेश की सीमा एमएसएमई के लिये 10 करोड़ रुपये और अन्य के लिये 100 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?