लाइव न्यूज़ :

सरकार ने औषधि क्षेत्र में पीएलआई योजना के तहत 5,000 से अधिक निवेश वाली 33 आवेदनों को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: March 11, 2021 22:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च सरकार ने उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) के तहत दवाओं में उपयोग होने वाले प्रमुख रसायनों के उत्पादन के लिये संयंत्र लगाने को लेकर कुल 5,082.65 करोड़ रुपये निवेश के 33 आवेदनों को मंजूरी दी है।

बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार इन संयंत्रों के लगने से देश दवाओं के प्रमुख रसायनों (एपीआई) के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा।

औषधि विभाग ने 2020-21 से 2029-30 के दौरान चार अलग-अलग खंडों में 6,940 करोड़ रुपये के कुल व्यय के साथ विनर्माण संयंत्र लगाकर घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिये पीएलआई योजना शुरू की है।

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि चार लक्षित खंडों में 36 उत्पादों के लिये 215 अवेन मिले हैं।

इसमें से 4,623.01 करोड़ रुपये के निवेश के 19 आवेदनों को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है।

इसके अलावा 23 पात्र उत्पादों के लिये 174 आवेदन मिले हैं।

कुल 174 आवेदनों में से 79 आवेदन 11 पात्र उत्पादों के लिये मिले हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार 14 कंपनियों ने न्यूनतम प्रस्तावित सालाना उत्पादन क्षमता से अधिक उत्पादन की प्रतिबद्धता जतायी है और निर्धारित मानदंडों को पूरा करते हैं। उनके आवेदनों को मंजूरी दी गयी है।

इन संयंत्रों के लगने से 459.47 करोड़ रुपये का निवेश होगा और करीब 3,715 नौकरियां सृजित होंगी।

इन संयंत्रों से व्यावसायिक उत्पादन एक अप्रैल, 2023 से शुरू होने की संभावना है।

कुल 95 आवेदनों पर 31 मार्च, 2021 तक निर्णय किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें