लाइव न्यूज़ :

सरकार ने कामत को नवगठित विकास वित्त संस्थान का चेयरपर्सन नियुक्त किया

By भाषा | Updated: October 27, 2021 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर सरकार ने बैंकिंग क्षेत्र के दिग्गज के वी कामत को नवगठित 20,000 करोड़ रुपये राष्ट्रीय वित्तीय अवसंरचना एवं विकास बैंक (एनएबीएफआईडी) का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। इससे कोष के संकट से जूझ रहे बुनियादी ढांचा क्षेत्र को निवेश उपलब्ध कराया जा सकेगा।

संसद ने इस साल मार्च में राष्ट्रीय वित्तीय अवसंरचना एवं विकास बैंक विधेयक, 2021 को मंजूरी दी थी। यह बैंक भारत में दीर्घावधि बुनियादी ढांचा वित्त पोषण को समर्थन देगा। इसमें बुनियादी ढांचा वित्तपोषण के लिए आवश्यक बांड और डेरिवेटिव्स बाजार का विकास शामिल है।

वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए नया रुख। केंद्र सरकार ने के वी कामत को एनएबीएफआईडी का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। यह देश का नवगठित विकास वित्त संस्थान (डीएफआई) है।’’

कामत ब्रिक्स समूह (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) द्वारा स्थापित नवविकास बैंक (एनडीबी) के पहले प्रमुख थे। उनका पांच साल का कार्यकाल पिछले वर्ष ही पूरा हुआ है। 73 वर्षीय कामत को दोस्तों के बीच केवी के नाम से जाना जाता है। उनके करियर की शुरुआत 1971 पूर्ववर्ती विकास वित्त संस्थान (डीएफआई) आईसीआईसीआई के साथ हुई थी।

वर्ष 2008 में जब आईसीआईसीआई बैंक संकट में आया था, उस समय कामत ने ही बैंक के पुनरुद्धार की अगुवाई की थी।

वह अप्रैल, 2009 में बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद वह बैंक के गैर-कार्यकारी चेयरमैन बने थे।

कामत सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस के निदेशक मंडल में भी गैर-कार्यकारी चेयरमैन रह चुके हैं। डीएफआई की स्थापना बुनियादी ढांचा वित्तपोषण के लिए दीर्घावधि, निचले मार्जिन और जोखिम वाली प्रकृति की वजह से होने वाली विफलता से निपटने को की गई है।

ऐसे में डीएफआई का विकास के अलावा वित्तीय उद्देश्य भी है। शुरुआत में इस संस्थान पर सरकार का शतप्रतिशत स्वामित्व होगा।

यह राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा पाइपलाइन (एनआईपी) के तहत 7,000 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं के वित्तपोषण में मदद करेगा।

डीएफआई नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग), केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) तथा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के दायरे से बाहर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?