लाइव न्यूज़ :

सरकार ने कई बैंकों के निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशकों को नियुक्त किया

By भाषा | Updated: December 21, 2021 23:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली 24 दिसंबर केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति की है।

बैंकों द्वारा शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार इसमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक शामिल है।

सरकार ने इन बैंकों के निदेशक मंडल में तीन वर्ष के लिए गैर-सरकारी निदेशक (एनओडी) को भी नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां बैंकिंग कंपनी (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) अधिनियम 1970 और 1980 के तहत की गई हैं।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने बताया कि वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले वित्तीय सेवा विभाग ने 21 दिसंबर, 2021 को शशांक श्रीवास्तव और सरदार बलजीत सिंह को एनओडी नियुक्त किया है।

अजय सिंघल को तीन साल की अवधि के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के निदेशक मंडल में गैर-सरकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। वही नलिनी पद्मनाभन को केनरा बैंक के निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया।

इसके अलावा पंकज जोशी और संजीव कुमार सिंघल को पीएनबी तथा सूरज श्रीवास्तव को यूनियन बैंक के निदेशक मंडल में नियुक्त गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?