लाइव न्यूज़ :

सरकार ने अमोनियम नाइट्रेट की चोरी रोकने के लिए नियमों में संशोधन किया

By भाषा | Updated: September 21, 2021 17:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर सरकार ने अमोनियम नाइट्रेट की चोरी रोकने के लिए नियमों में संशोधन किया है और साथ ही बेरुत में हुए घातक विस्फोट से मिली सीख को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन संबंधी प्रावधान पेश किये जाने के साथ ही रसायन के प्रबंधन एवं भंडारण के तौर- तरीकों में सुधार किया है।

बेरुत के बंदरगाह पर छह साल से जमा लगभग 3,000 टन अमोनियम नाइट्रेट में अगस्त 2020 में विस्फोट होने से काफी विध्वंस हुआ था। हादसे में करीब 140 लोग मारे गए थे।

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) में अतिरिक्त सचिव सुमिता डावरा ने कहा कि पांच प्रमुख क्षेत्रों- स्टैटिक एंड मोबाइल प्रेशर व्हीकल्स, कैल्शियम कार्बाइड, अमोनियम नाइट्रेट, गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम एवं विस्फोटक से संबंधित नियमों की समीक्षा की गयी। बेरुत में अमोनियम नाइट्रेट विस्फोट से मिली सीख को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बढ़ाने के लिए नियमों की समीक्षा करने की जरूरत है, ताकि भारत में ऐसी घटनाएं न हों।

सुमिता ने कहा कि अमोनियम नाइट्रेट की चोरी पर अंकुश लगाने के लिए रसायन को केवल बैग में आयात करने का प्रावधान किया गया है, क्योंकि इससे बंदरगाहों पर खुले रसायनों के प्रबंधन को कम करने और सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, "अग्निशमन की पर्याप्त सुविधाओं और सुरक्षा कर्मियों के लिए आश्रय का प्रावधान किया गया है।"

सचिव ने कहा कि बंदरगाहों पर आने वाले अमोनियम नाइट्रेट को अब बंदरगाह क्षेत्र से 500 मीटर की दूरी पर स्थित नजदीकी भंडार गृहों में भेजने की जरूरत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?