लाइव न्यूज़ :

गूगल की भारत में समाचार प्रकाशकों के लिये गूगल समाचार पहल विज्ञापन लैब

By भाषा | Updated: October 5, 2021 21:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने मंगलवार को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर विभिन्न समुदाय के लिये मूल खबरें देने वाले छोटे एवं मझोले स्तर के समाचार प्रकाशकों को समर्थन देने को लेकर गूगल समाचार पहल विज्ञापन लैब (जीएनआई एडवरटाइजिंग लैब) शुरू करने की घोषणा की।

गूगल ने ‘ब्लॉगपोस्ट’ में लिखा है कि कार्यक्रम के तहत टीमों के तकनीकी और उत्पाद प्रशिक्षण के साथ-साथ संगठन के डिजिटल विज्ञापन राजस्व को बढ़ाने में मदद करने के लिए तकनीकी कार्यान्वयन पर ध्यान दिया जाएगा। यह पहल उन प्रकाशकों को ध्यान में रखकर की गयी, जहां संस्थान में (न्यूज रूम) 100 लोगों को रोजगार मिला हुआ है।

इसमें कहा गया है कि कार्यक्रम के तहत 800 तक छोटे एवं मझोले समाचार प्रकाशकों का चयन किया जाएगा और उनकी सामग्री प्रबंधन प्रणाली, वेबसाइट और विज्ञापन सेटअप के अनुकूलन चीजों को करने के लिये मार्गदर्शन को लेकर उनके साथ मिलकर काम किया जाएगा।

यह कार्यक्रम जीएनआई (गूगल समाचार पहल) कार्यक्रमों के अंतर्गत नवीनतम पहल है। इसमें गूगल सभी आकार-प्रकार के समाचार संगठनों के साथ सीधे काम कर रही है ताकि नए उत्पादों, कार्यक्रमों और भागीदारी को विकसित किया जा सके जिससे समाचार प्रकाशकों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने में मदद मिल सके।

नये कार्यक्रम के लिये आवेदन पांच नवंबर, 2021 तक दिये जा सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?