लाइव न्यूज़ :

गूगल की जीमेल, अन्य सेवाएं रहीं बाधित

By भाषा | Updated: December 14, 2020 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर सर्च इंजन गूगल की ईमेल सेवा जीमेल समेत कई अन्य सेवाएं सोमवार शाम को बाधित रहीं।

हालांकि, कंपनी ने अभी इसका कोई विशेष कारण नहीं बताया है। गूगल की सेवाएं इसी तरह अगस्त में भी बाधित हुईं थीं।

शाम छह बजकर 17 मिनट पर गूगल की ओर से ‘गूगल वर्कस्पेस स्टेटस डैशबोर्ड’ पर जानकारी दी गयी कुछ जीमेल उपयोगकर्ताओं के लिए सेवा को पुन: शुरू कर दिया गया है और ‘‘हमें उम्मीद है कि जल्द ही सभी उपयोक्ताओं के लिए इसका समाधान हो जाएगा। कृपया यह ध्यान रखा जाए कि यह अनुमानित समय है और इसमें बदलाव भी हो सकता है।’’

सोमवार शाम पांच बजकर 25 मिनट पर गूगल की पेशेवर ई-मेल सेवा ‘जी-सूट’ के मुख्य पृष्ट पर लोगों को यह संदेश देखने को मिला, ‘‘ हमें यह जानकारी है कि जीमेल के बाधित होने से कई उपयोगकर्ताओं को दिक्कत हुई है। इसकी वजह से प्रभावित उपयोगकर्ता जीमेल का उपयोग नहीं कर पाये।’’

संदेश में आगे लिखा है कि इसके अलावा गूगल की अन्य सेवा गूगल कैलेंडर, गूगल ड्राइव, गूगल डॉक्स और गूगल मीट भी प्रभावित हुई हैं।

नेटवर्क से जुड़ी बाधाएं पकड़ने वाले ‘डाउन डिटेक्टर’ ने भी दिखाया कि गूगल की जीमेल और यूट्यूब जैसी सेवाएं बाधित हैं।

गूगल की सेवाएं बाधित होने के बाद लोगों ने ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली। ट्विटर पर #गूगल और #गूगलडाउन ट्रेंड में रहे और करीब 13 लाख से अधिक ट्वीट इसे लेकर किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें