लाइव न्यूज़ :

गूगल पे के यूजर को उनके डेटा पर अधिक नियंत्रण देगी गूगल

By भाषा | Updated: March 11, 2021 18:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह गूगल पे के यूजरों को उनके डेटा पर अधिक नियंत्रण प्रदान करेगी। कंपनी ने कहा कि इसके लिये वह गोपनीयता के विस्तृत फीचर देने जा रही है, जिससे लेन-देन के डेटा पर यूजरों को अधिक नियंत्रण की सुविधा मिलेगी।

कंपनी ने कहा कि इसके तहत गूगल पे ऐप का अगले सप्ताह से एक अपडेट जारी किया जा रहा है। यूजर अब यह निर्धारित कर सकेंगे कि उनकी लेन-देन गतिविधियों पर उन्हें कितना नियंत्रण रखना है। गूगल पे ऐप का नया अपडेट करते ही सभी यूजर से पूछा जायेगा कि वे नियंत्रण को ऑन करना चाहते हैं या ऑफ।

गूगल पे के उपाध्यक्ष (उत्पाद) अंबरीश केंघे ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘गोपनीयता हमारे लिये पहले से ही एक प्रमुख प्राथमिकता है। यदि आप गूगल पे पर कुछ भी करते हैं, तो वह गूगल पे पर ही रहता है... यह आज की स्थिति है। अब हम जो कह रहे हैं, वह है कि हम गूगल पे पर भी आपकी गतिविधियों का प्रबंधन करने के लिये आपको नियंत्रण देने जा रहे हैं। अत: यदि आप गूगल पे पर कुछ कर रहे हैं तो आपसे पूछा जायेगा कि आपके हिसाब से ऐप की सेवाओं को पर्सनलाइज करने के लिये इन्हें रिकॉर्ड किया जाना चाहिये या नहीं।’’

उन्होंने गगूल पे पर मोबाइल रिचार्ज करने का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया, अब यूजर यह तय कर सकते हैं कि उन्हें ऑफर व रिवार्ड देने के लिये इस डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं।

उन्होंने कहा कि यूजर अब अपने लेन-देन व गतिविधियों को देखकर उन्हें हटा भी सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?