लाइव न्यूज़ :

गूगल ने भारत में इंटरनेट को बढ़ावा देने के लिए भाषा क्षमताओं को मजबूत किया

By भाषा | Updated: December 17, 2020 17:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर गूगल ने गुरुवार को कहा कि वह ऐसी क्षमताओं को जोड़ रहा है, जिससे लोगों को अतिरिक्त भारतीय भाषाओं में खोज परिणाम पाने और गूगल मैप पर नेविगेट करने में आसानी होगी।

गूगल ने कहा कि इसके अलावा लोग हिंदी में गणित के सवाल हल करना भी सीख सकेंगे।

गूगल इंडिया के कंट्री हेड और उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने एक आभासी कार्यक्रम ‘गूगल ए10एन’ में कहा कि गूगल ने इंटरनेट पर स्थानीय भारतीय भाषाओं के कंटेंट की खपत, संवाद और सृजन से संबंधित चुनौतियों के समाधान के तहत ये विशेषताएं जोड़ी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जब भारत में 10 करोड़ से कम ऑनलाइन उपयोगकर्ता थे, तब भी गूगल खोज कम से कम नौ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध थी। और इन वर्षों में हमने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है कि हमारे सभी उत्पाद सबसे लोकप्रिय भारतीय भाषाओं के लिए सुलभ और उपयोगी हों।’’

गुप्ता ने कहा कि भारत के बड़े शहरों से बाहर इंटरनेट के उपयोग में तेज बढ़ोतरी हो रही है, और पिछले दो वर्षों में ग्रामीण भारत से 10 करोड़ से अधिक नए इंटरनेट उपयोगकर्ता जोड़े गए हैं।

उन्होंने कहा कि अब ऑनलाइन आने वाला हर नया उपयोगकर्ता किसी न किसी भारतीय भाषा उपयोगकर्ता है। कंपनी ने इस दिशा में तीन सूत्री रणनीति बनाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में हमारे अनुसंधान केंद्र में भाषा की समझ बेहतर बनने के लिए मशीन लर्निंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता में निवेश किया जा रहा है और हमने जो तकनीकी प्रगति की है, उसे आसपास के सभी लोगों के लिए सुलभ बनाना है। आगे निवेश करना है और नवाचार करने वाले स्थानीय स्टार्टअप के साथ मजबूत साझेदारी करनी है, जो स्थानीय भाषाओं में भारतीयों की जरूरतों को पूरा करने के लिए समाधान तैयार कर रहे हैं।’’

गुप्ता ने कहा कि कंपनी भारतीय भाषाओं के उपयोगकर्ताओं के लिए उत्पादों और सेवाओं के अनुभव को बेहतर बनाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी