लाइव न्यूज़ :

गूगल ने कॉपीराइट मामले में बोलो इंडिया ऐप को प्लेस्टोर से हटाया

By भाषा | Updated: June 23, 2021 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली 23 जून गूगल प्ले स्टोर ने संगीत कंपनी टी-सीरीज की कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत पर स्वदेशी सोशल मीडिया ऐप बोलो इंडिया को प्लेस्टोर से हटा दिया है।

टी-सीरीज ब्रांड के तहत काम करने वाली कंपनी सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने लगभग एक साल पहले सोशल मीडिया और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म कंपनियों को बोलो इंडिया को अपनी कॉपीराइट वाली सामग्रियां का उपयोग करने से होने वाले नुकसान के एवज में लगभग 3.5 करोड़ रुपये की मांग का नोटिस दिया था।

कॉपीराइट अधिकार मामले में अधिकतर कंपनियों ने टी-सीरीज के साथ समझौता कर लिया है जबकि बोलो इंडिया ने अभी तक म्यूजिक कंपनी के साथ कोई समझौता नहीं किया है।

टी-सीरीज के अध्यक्ष नीरज कल्याण ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘बोलो इंडिया इससे पहले भी कई बार ऐसी हरकत कर चुकी है। हमने उन्हें कई कानूनी नोटिस भेजे थे, लेकिन उन्होंने कॉपीराइट का उल्लंघन करना जारी रखा। इसलिए हमने गूगल से उपयुक्त कानूनों के तहत ऐप स्टोर से बोलो इंडिया ऐप हटाने के लिए कहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम कॉपी राइट उल्लंघनों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। बोलो इंडिया या हमारे कापीराइट का उल्लंघन करने वाले किसी भी प्लेटफॉर्म के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने से नहीं कतराएंगे।’’

वहीं बोलो इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि टी-सीरीज के साथ कुछ विरोधों के कारण कंपनी गूगल प्ले स्टोर पर अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम हमेशा पारिस्थितिकी तंत्र के साथ समन्वय और सभी कानूनों का पालन करते हुए काम करेंगे। हम इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने के लिए टी-सीरीज़ और गूगल के साथ बातचीत कर रहे हैं और प्लेटफ़ॉर्म प्लेस्टोर पर जल्द वापस आ जाएगा।’’

उल्लेखनीय है कि बोलो इंडिया के देश में कुल 70 लाख उपभोक्ता हैं। गूगल ने हालांकि इस मामले में कोई टिपण्णी नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस