लाइव न्यूज़ :

गूगल ने क्रोम ऐड-ट्रैकिंग तकनीक हटाने की योजना टाली

By भाषा | Updated: June 24, 2021 23:00 IST

Open in App

लंदन, 24 जून (एपी) गूगल ने कहा कि वह अपनी क्रोम ब्राउजर तकनीक को हटाने की योजना को टाल रही है क्योंकि उसे वैकल्पिक प्रणाली के विकास के लिए और समय चाहिए। यह तकनीक विज्ञापन संबंधी उद्देश्यों के लिए उपयोगकर्ताओं का पता लगाती है।

शीर्ष प्रोद्योगिकी कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि तीसरे पक्ष के कुकीज (थर्ड पार्टी कुकीज) हटाने के प्रस्तावों को 2023 के आखिर तक के लिए टाल दिया जाएगा। तकनीक इस साल के अंत तक लाए जाने का प्रस्ताव था।

क्रोम के प्राइवेसी इंजीनियरिंग डायरेक्टर विनय गोयल ने एक ब्लॉग में लिखा, "हमें जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इससे हमें सही समाधानों को लेकर सार्वजनिक चर्चा के लिए और प्रकाशकों एवं विज्ञापन उद्योग को उनकी सेवाएं के हस्तांतरण के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।"

विज्ञापनदाता तीसरे पक्ष के कुकीज की मदद से उपयोगकर्ता की जानकारी जुटाते हैं और उसका इस्तेमाल अपने अभियान को ज्यादा कारगर बनाकर उपयोगकर्ता को लक्षित करने के लिए करते हैं।

लेकिन इन्हें लेकर लंबे समय से निजता संबंधी चिंताएं उठती रही हैं क्योंकि उनका इस्तेमाल इंटरनेट पर उपयोगकर्ताओं का पता लगाने के लिए किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार