लाइव न्यूज़ :

गूगल ने मुक्त प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करने वाले मामले में यूरोपीय संघ के खिलाफ अदालत का रुख किया

By भाषा | Updated: September 27, 2021 20:02 IST

Open in App

लंदन, 27 सितंबर (एपी) गूगल ने अपनी एंड्रायड प्रणाली के वर्चस्व के जरिए प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करने के मामले में यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए रिकॉर्ड जुमाने के खिलाफ अपील करने की खातिर सोमवार को यूरोपीय संघ की एक शीर्ष अदालत का रुख किया।

गूगल, यूरोपीय संघ के कार्यकारी आयोग के 2018 के उस फैसले को चुनौती दे रही है जिसमें कंपनी पर 4.34 अरब यूरो (पांच अरब डॉलर) का जुर्माना लगाया गया था - जो मुक्त प्रतिस्पर्धा विरोधी अभ्यासों के चलते किसी कंपनी पर यूरोपीय संघ द्वारा लगाया गया अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है।

कार्यकारी आयोग ने कंपनी पर 2017 से 2019 के बीच तीन मामलों में कुल मिलाकर आठ अरब डॉलर से ज्यादा का जुर्माना लगाया है और 2018 में लगाया गया यह जुर्माना उसमें से सबसे बड़ा है।

बाकी मामले शॉपिंग और सर्च से जुड़े हैं और शीर्ष प्रौद्योगिकी कंपनी तीनों को चुनौती दे रही है।

जहां जुर्माने में भारी भरकम राशि शामिल हैं, आलोचकों का कहना है कि अमेरिकी कंपनी आसानी से इसे वहन कर सकती है।

आयोग ने अपने मूल फैसले में कहा था कि गूगल के कारोबारी अभ्यास से प्रतिस्पर्धा प्रभावित होती है और ग्राहकों के लिए विकल्प कम होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा