लाइव न्यूज़ :

गूगल ने गूगल अर्थ में टाइमलैप्स फीचर पेश किया

By भाषा | Updated: April 16, 2021 13:46 IST

Open in App

वाशिंगटन, 16 अप्रैल गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने गूगल अर्थ में 'टाइमलैप्स' फीचर पेश करने की घोषणा की है। यह 2017 के बाद सबसे बड़ा अपडेट है। इसके जरिये कोई भी व्यक्ति चार दशक के ग्रहों के बदलाव को देख सकेगा।

इसके लिए गूगल ने ने पिछले 37 वर्षों से 2.4 करोड़ उपग्रह चित्रों को संवादात्मक, खोजपूर्ण, 4डी अनुभव में संकलित किया है।

पिचाई ने बृहस्पतिवार को कहा, “हमने पिछली आधी शताब्दी के दौरान वातावरण में सबसे तेजी से बदलाव देखा है। यह मानव इतिहास में किसी अन्य समय की तुलना में सबसे बड़ा बदलाव है। गूगल अर्थ में नया टाइमलैप्स फीचर में पिछले 37 साल की 2.4 करोड़ सैटेलाइट तस्वीरों को इंटरएक्टिव 4 डी अनुभव के रूप में संकलित किया गया है।

गूगल अर्थ, अर्थ इंजन और आउटरीच की निदेशक रेबेका मूर ने कहा कि 2017 से गूगल अर्थ में सबसे बड़े अपडेट से लोग हमारे ग्रह को पूरी तरह नए रूप में देख सकेंगे। ‘‘गूगल अर्थ में टाइमलैप्स निश्चित रूप से आगे की ओर बड़ा कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा