लाइव न्यूज़ :

Google India Digital Services and NIPL: विदेश से गूगल पे से कीजिए भुगतान, जानिए क्या है प्रोसेस और कैसे करें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2024 16:50 IST

Google India Digital Services and NIPL: भारतीय यात्री अब अन्य देशों में गूगल पे के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे। इस सुविधा से नकदी ले जाने या अंतरराष्ट्रीय भुगतान गेटवे का सहारा लेने की जरूरत खत्म हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल पे ने बयान में कहा- एमओयू के तीन प्रमुख उद्देश्य हैं।विदेश में आसानी से लेनदेन कर सकें।निर्बाध वित्तीय लेनदेन के लिए एक मॉडल प्रदान करेगा।

Google India Digital Services and NIPL: गूगल इंडिया डिजिटल सर्विसेज और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने यूपीआई भुगतान का भारत के बाहर विस्तार करने के लिए एक समझौता किया है।

समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत भारतीय यात्री अब अन्य देशों में गूगल पे के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे। इस सुविधा से नकदी ले जाने या अंतरराष्ट्रीय भुगतान गेटवे का सहारा लेने की जरूरत खत्म हो जाएगी। गूगल पे ने बयान में कहा, “एमओयू के तीन प्रमुख उद्देश्य हैं।

सबसे पहले, यह भारत के बाहर यात्रियों के लिए यूपीआई भुगतान के उपयोग को व्यापक बनाना चाहता है, जिससे वे विदेश में आसानी से लेनदेन कर सकें। दूसरा, एमओयू का उद्देश्य अन्य देशों में यूपीआई जैसी डिजिटल भुगतान प्रणाली स्थापित करने में सहायता करना है, जो निर्बाध वित्तीय लेनदेन के लिए एक मॉडल प्रदान करेगा।

अंत में, यह यूपीआई बुनियादी ढांचे का उपयोग करके देशों के बीच प्रेषण की प्रक्रिया को आसान बनाने पर ध्यान केंद्रित करता है, जिससे सीमापार वित्तीय लेनदेन सरल हो जाता है।” एनआईपीएल के मुख्य कार्यापालक अधिकारी (सीईओ) रीतेश शुक्ला ने कहा, “यह रणनीतिक साझेदारी न केवल भारतीय यात्रियों के लिए विदेशी लेनदेन को सरल बनाएगी बल्कि हमें एक सफल डिजिटल भुगतान प्रणाली के संचालन के बारे में अपने ज्ञान और विशेषज्ञता को अन्य देशों में विस्तारित भी करने देगी।”

इस एमओयू से यूपीआई की वैश्विक उपस्थिति मजबूत होगी, विदेशी व्यापारियों को उन भारतीय ग्राहकों तक पहुंच मिलेगी, जिन्हें अब डिजिटल भुगतान करने के लिए केवल विदेशी मुद्रा और/या, क्रेडिट या विदेशी मुद्रा कार्ड पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और उनके पास भारत से गूगल पे समेत यूपीआई संचालित ऐप का उपयोग करने का विकल्प होगा।

टॅग्स :गूगल पेभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित