लाइव न्यूज़ :

गोल्डमैन शैक्स ने भारत में 49 कर्मचारियों को प्रबंध निदेशक पद पर किया पदोन्नत, वर्ष 2023 में 35 भारतीय कर्मचारियों को एमडी बनाया था, आखिर वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2025 21:42 IST

कंपनी ने इसके पहले वर्ष 2023 में 35 भारतीय कर्मचारियों को एमडी बनाया था लेकिन इस साल यह संख्या बढ़कर 49 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देएमडी पद पर पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों की यह हमारी अब तक की सबसे बड़ी सूची है। बेंगलुरु कार्यालय में न्यूयॉर्क और लंदन के बाद एमडी पद पर सर्वाधिक पदोन्नतियां हुई हैं।2025 में कुल 638 कर्मचारियों को एमडी बनाया है, जिनमें 94 भारतीय नागरिक शामिल हैं।

नई दिल्लीः वैश्विक वित्तीय संस्था गोल्डमैन शैक्स ने इस वर्ष भारत में 49 कर्मचारियों को प्रबंध निदेशक (एमडी) पद पर पदोन्नत किया है जो अब तक की रिकॉर्ड संख्या है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गोल्डमैन शैक्स ने एक बयान में कहा कि यह भारत में उसके बढ़ते निवेश और कारोबारी महत्व को दर्शाता है।

बयान के मुताबिक, कंपनी ने इसके पहले वर्ष 2023 में 35 भारतीय कर्मचारियों को एमडी बनाया था लेकिन इस साल यह संख्या बढ़कर 49 हो गई। गोल्डमैन शैक्स ने कहा, “भारत में एमडी पद पर पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों की यह हमारी अब तक की सबसे बड़ी सूची है। यह भारत में हमारे मजबूत निवेश और अवसरों की पुष्टि करता है।”

कंपनी में एमडी का पद साझेदार के बाद का दूसरा सर्वोच्च प्रबंधन पद है। कंपनी एमडी पद पर पदोन्नति हर दो साल में करती है। भारत में इस साल मुंबई कार्यालय से छह, बेंगलुरु कार्यालय से 38 और हैदराबाद कार्यालय से पांच कर्मचारियों को एमडी बनाया गया है। बेंगलुरु कार्यालय में न्यूयॉर्क और लंदन के बाद एमडी पद पर सर्वाधिक पदोन्नतियां हुई हैं।

वैश्विक स्तर पर कंपनी ने वर्ष 2025 में कुल 638 कर्मचारियों को एमडी बनाया है, जिनमें 94 भारतीय नागरिक शामिल हैं। यह संख्या 2023 के 80 और 2021 के 71 भारतीयों से अधिक है। गोल्डमैन शैक्स के लिए भारत दूसरा सबसे बड़ा परिचालन केंद्र है, जहां उसके 8,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी के दुनिया भर में लगभग 46,000 कर्मचारी हैं।

टॅग्स :नौकरीबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी