लाइव न्यूज़ :

सोने में 235 रुपये की बढ़त, चांदी 273 रुपये तेज

By भाषा | Updated: December 31, 2020 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 235 रुपये की तेजी के साथ 49,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोने का भाव 49,440 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 273 रुपये बढ़कर 67,983 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इससे पिछले दिन यह भाव 67,710 रुपये प्रति किलो था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों के ही भाव लगभग अपरिवर्तित रहे। ये भाव क्रमश: 1,894 डालर प्रति औंस और 26.52 डालर प्रति औंस रहे।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘मिलेजुले वैश्विक संकेतों और महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों के अभाव में सोने की कीमतों में सीमित दायरे में घट-बढ़ हुई। महामारी की आशंका को लेकर चिंताओं ने सर्राफा कीमतों की मजबूती को समर्थन प्रदान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख