लाइव न्यूज़ :

सोना 278 रुपये बढ़ा, चांदी भी चमकी

By भाषा | Updated: February 22, 2021 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में सोना 278 रुपये मजबूत होकर 46,013 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में सुधार से घरेलू सर्राफा बाजार को बल मिला।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार हालांकि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में तेजी से मूल्यवान धातु के दाम में तेजी पर अंकुश लगा है।

सोना पिछले कारोबार में 45,735 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार चांदी की कीमत भी 265 रुपये बढ़कर 68,587 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गयी।

पिछले कारोबारी दिवस में चांदी की कीमत 68,322 रुपये पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर मूल्य 278 रुपये मजबूत हुआ। रुपये की विनिमय दर में तेजी के बावजूद वैश्विक बाजारों में मूल्यवान धातु के दाम बढ़ने से घरेलू बाजार में सोना मजबूत हुआ।’’

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर सोमवार को 16 पैसे मजबूत होकर 72.49 पर पहुंच गयी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,774 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी की कीमत 26.94 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?