लाइव न्यूज़ :

सोना 145 रुपये फिसला, चांदी 397 रुपये टूटी

By भाषा | Updated: December 22, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख तथा रुपये की विनिमय दर में सुधार के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 145 रुपये की गिरावट के साथ 47,093 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,238 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 397 रुपये की गिरावट के साथ 60,498 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,895 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया 11 पैसे की तेजी के साथ 75.48 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के रुख के साथ 1,787 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 22.48 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘वैश्विक शेयर बाजारों में सुधार तथा अमेरिकी बांड प्रतिफल में वृद्धि के साथ न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज, कॉमेक्स में बुधवार को हाजिर सोने की कीमत मामूली गिरावट के साथ 1,787 डॉलर प्रति औंस के भाव पर रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?