इंदौर में सोना, चांदी के भाव में वृद्धि
By भाषा | Updated: April 9, 2021 18:08 IST2021-04-09T18:08:02+5:302021-04-09T18:08:02+5:30

इंदौर में सोना, चांदी के भाव में वृद्धि
इंदौर, नौ अप्रैल स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 205 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 50 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई।
हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 48150, नीचे में 48000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 68600 व नीचे में 68350 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। मूल्यवान धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे।
सोना 48030 रुपये प्रति 10 ग्राम।
चांदी 68450 रुपये प्रति किलोग्राम।
चांदी सिक्का 750 रुपये प्रति नग।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।