लाइव न्यूज़ :

Gold-Silver Price Today: सोना 600 रुपये गिरकर 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी में 900 रुपये की नरमी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2025 19:04 IST

कमजोर वैश्विक रुख और फेडरल रिजर्व की अगले हफ्ते होने वाली नीतिगत बैठक से पहले निवेशकों के सतर्क रुख अपना लेने से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का दाम 600 रुपये गिरकर 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

Open in App
ठळक मुद्देGold-Silver Price Today: सोना 600 रुपये गिरकर 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी में 900 रुपये की नरमी

Gold-Silver Price Today: कमजोर वैश्विक रुख और फेडरल रिजर्व की अगले हफ्ते होने वाली नीतिगत बैठक से पहले निवेशकों के सतर्क रुख अपना लेने से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का दाम 600 रुपये गिरकर 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 99.9 शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 1,32,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी। वहीं, चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। यह 900 रुपये टूटकर 1,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों समेत) रह गई, जबकि पिछले सत्र में यह 1,80,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अगले हफ्ते फेडरल ओपन मार्केट कमेटी के नीतिगत फैसले से पहले बाजार प्रतिभागियों की ओर से खरीदारी के अभाव और सजग रवैये के कारण बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई।’’

वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,197.10 डॉलर प्रति औंस रह गया। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक प्रवीण सिंह ने कहा, ‘‘हाजिर सोना अभी 4,193 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है क्योंकि मिले-जुले अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से और मजबूती आ रही है।’’ उन्होंने कहा कि ताजा अमेरिकी रोजगार आंकड़ों से पता चला है कि नवंबर में पेरोल में गिरावट आई, जो वर्ष 2023 के बाद सबसे खराब डेटा है। इससे फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित ब्याज दर कटौती पर दांव बढ़ गए हैं। इसके अलावा, विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी दो प्रतिशत टूटकर 57.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। बुधवार को यह 58.97 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।

टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स