लाइव न्यूज़ :

Gold Silver Price Today: शादियों के सीजन में सोना हुआ महंगा, जानें आज का लेटेस्ट गोल्ड रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2024 13:10 IST

Gold Silver Price Today 9 November 2024: शादी-विवाह के सीजन में आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की मांग बढ़ने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 500 रुपये की बढ़त के साथ एक बार फिर 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बृहस्पतिवार को 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Open in App

Gold Silver Price Today 9 November 2024: शादी-विवाह के सीजन में आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की मांग बढ़ने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 500 रुपये की बढ़त के साथ एक बार फिर 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बृहस्पतिवार को 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 800 रुपये उछलकर 94,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछली कारोबारी सत्र में इसका भाव 93,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 500 रुपये बढ़कर 79,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

बृहस्पतिवार को यह 79,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि शादी के मौसम के लिए स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग बढ़ी है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सर्राफा पर दांव लगाया, जिससे सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘डॉलर सूचकांक में मजबूती और फेडरल रिजर्व की नीतिगत घोषणा के बीच सोने में कमजोरी रही। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने उम्मीद के अनुरूप ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है।’’ एशियाई बाजार में कॉमेक्स सोना वायदा 10 डॉलर प्रति औंस या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,695.70 डॉलर प्रति औंस रह गया। जिंस विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण शुक्रवार को सोने की कीमत 2,700 डॉलर के स्तर से नीचे आ गई। वैश्विक बाजारों में चांदी भी 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम