लाइव न्यूज़ :

सोने में लगातार चौथे दिन उछाल, 277 रुपये और चढ़ा

By भाषा | Updated: November 9, 2020 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर सोने की कीमतों में बढ़त का सिलसिला सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में जारी रहा। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 277 रुपये की बढ़त के साथ 52,183 रुपये प्र्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,906 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने की तर्ज पर चांदी भी 694 रुपये की बढ़त के साथ 65,699 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 65,005 रुपये प्रति किलो पर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,960 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी 25.75 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘जो बाइडेन की अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद और प्रोत्साहनों तथा कोरोना वायरस से संबंधित पैकेज की उम्मीद बंधी है। इससे सोने की कीमतों में उछाल अया।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों की चिंता में सोने में लिवाली देखने को मिल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?