लाइव न्यूज़ :

सोने में 112 रुपये और चांदी में 126 रुपये की तेजी

By भाषा | Updated: March 10, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च रुपये के मूल्य में गिरावट आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव बुधवार को 112 रुपये की तेजी के साथ 44,286 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,174 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 126 रुपये की तेजी के साथ 66,236 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी का पिछला बंद भाव 66,110 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,711 डालर प्रति औंस पर था मगर चांदी 25.78 डालर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट रही। शेयरों में तेजी तथा डॉलर के मजबूत होने से दिन के कारोबार में सोने की तेजी पर अंकुश लग सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें