लाइव न्यूज़ :

सोने में 61 रुपये और खंदी में 162 रुपये की तेजी

By भाषा | Updated: March 15, 2021 17:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव सोमवार को 61 रुपये की तेजी के साथ 44,364 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,303 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी 162 रुपये सुधरकर 66,338 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी का पिछला बंद भाव 66,176 रुपये प्रति किलोग्राम था।

एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘रुपये की विनियम दर में सुधार दर्ज होने के बावजूद दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 61 रुपये की तेजी आई।’’

विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने के बीच विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 33 पैसे के सुधार के साथ 72.46 रुपये प्रति डॉलर हो गया।

अंतरराष्ट्रीय बजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,726 डालर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 25.95 डालर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?