लाइव न्यूज़ :

मजबूत वैश्विक रुख से सोने में 195 रुपये की तेजी

By भाषा | Updated: May 31, 2021 16:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं में तेजी के रुख के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 195 रुपए बढ़कर 48,608 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

पिछले सत्र में इसका बंद भाव 48,413 रुपए प्रति दस ग्राम था।

चांदी भी इस दौरान 15 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 70,521 रुपये प्रति किलो रह गयी जो पिछले कारोबारी सत्र में 70,536 रुपये प्रति किलो पर बंद इुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स (न्यूयॉर्क आधारित जिंस एक्सचेंज) में सोने की कीमतों में मजबूती के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 195 रुपये की तेजी आई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,905 डॉलर प्रति औंस पर ऊंचा रहा जबकि चांदी का भाव 27.95 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?