लाइव न्यूज़ :

सोने में 129 रुपये की तेजी, चांदी 120 टूटी

By भाषा | Updated: October 12, 2021 16:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी और रुपये के मूल्य में आई गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 129 रुपये की तेजी के साथ 46,286 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,157 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसके विपरीत चांदी की कीमत 120 रुपये की गिरावट के साथ 60,369 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,489 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार के आरंभिक कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे घटकर 75.42 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,757 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 22.56 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,757 डॉलर प्रति औंस हो गयी जिससे सोने की कीमतों में मजबूती आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें