लाइव न्यूज़ :

सोना 38 रुपये घटकर 47,576 रुपये प्रति 10 ग्राम,, चांदी में 783 रुपये की हानि

By भाषा | Updated: February 10, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 38 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 47,576 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार रुपये के मूल्य में सुधार के कारण बहुमूल्य धातुओं की कीमतें प्रभावित हुईं।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,614 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी 783 रुपये टूटकर 68,884 रुपये प्रति किलो ग्राम पर आ गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 69,667 रुपये प्रति किलो के भाव पर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये के मूल्य में सुधार की वजह से दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 38 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिली।’’

इस बीच बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे मजबूत होकर 72.84 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,843 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी भी बढ़त के साथ 27.31 डॉलर प्रति औंस पर थी।

पटेल ने कहा कि अमेरिकी प्रोत्साहन की उम्मीद और डॉलर में गिरावट के कारण सोने की कीमतों में मजबूती रही जिसकी वजह से कीमत 1,840 डॉलर से ऊपर रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित