gold rate today: चांदी की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर 2.46 लाख रुपये प्रति किग्रा और सोना 300 रुपये घटकर 1,56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2026 20:12 IST2026-02-18T20:12:08+5:302026-02-18T20:12:54+5:30

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 2.45 रुपये या 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 323.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

gold rate today Silver prices rise by Rs 1,000 to Rs 2-46 lakh per kg and gold falls by Rs 300 to Rs 1,56,700 per 10 grams | gold rate today: चांदी की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर 2.46 लाख रुपये प्रति किग्रा और सोना 300 रुपये घटकर 1,56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम

सांकेतिक फोटो

Highlightsजस्ता की कीमत 2.45 रुपये की तेजी के साथ 323.30 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।कारोबारियों के अनुसार, बहुमूल्य धातुओं के औसत भाव इस प्रकार रहे।स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को‌ चांदी के भाव में एक हजार रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई।

नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर 2.46 लाख रुपये प्रति किग्रा हो गई हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। हालांकि, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 300 रुपये घटकर 1,56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) रह गया। हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बीच वायदा कारोबार में बुधवार को जस्ता की कीमत 2.45 रुपये की तेजी के साथ 323.30 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 2.45 रुपये या 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 323.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 71 लॉट के लिए कारोबार हुए। स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को‌ चांदी के भाव में एक हजार रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई। कारोबारियों के अनुसार, बहुमूल्य धातुओं के औसत भाव इस प्रकार रहे।

बढ़ते तापमान के साथ मदर डेयरी को अपने प्रमुख उत्पादों की बिक्री में 30 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद

गर्मियां नजदीक आने और तापमान में लगातार बढ़ोतरी के बीच मदर डेयरी ने बुधवार को कहा कि उसे आइसक्रीम, दही और डेयरी बेवरेज जैसी मुख्य श्रेणियों में 30 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है। मदर डेयरी के उप प्रबंध निदेशक, जयतीर्थ चारी ने बयान में कहा, ‘‘जल्दी शुरुआत और तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ, इस साल का गर्मी का मौसम पूरे उद्योग के लिए अच्छा लग रहा है।

हमें आइसक्रीम, दही, डेयरी बेवरेज वगैरह जैसी मुख्य श्रेणी में 30 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़ोतरी की उम्मीद है और हम बढ़ी हुई क्षमता, एक मज़बूत शीत श्रृंखला और जल्दी जरूरी सामान जुटाने के साथ इस बढ़ोतरी को पूरा करने के लिए तैयार हैं।’’

Web Title: gold rate today Silver prices rise by Rs 1,000 to Rs 2-46 lakh per kg and gold falls by Rs 300 to Rs 1,56,700 per 10 grams

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे