लाइव न्यूज़ :

Gold Rate Today: 19 जून को सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें सोने का आज का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: June 19, 2025 14:03 IST

Gold Rate Today 19 June 2025: कमजोर हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में सोने का भाव बृहस्पतिवार को 256 रुपये की गिरावट के साथ 99,281 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

Open in App
ठळक मुद्देGold Rate Today: 19 जून को सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें सोने का आज का भाव

Gold Silver Price Today in India: कमजोर हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में सोने का भाव बृहस्पतिवार को 256 रुपये की गिरावट के साथ 99,281 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त में आपूर्ति वाले सोने का भाव 256 रुपये या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99,281 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 14,891 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेतों को बताया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 3,368.90 डॉलर प्रति औंस पर लगभग सपाट रहा। 

कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत बृहस्पतिवार को 266 रुपये की गिरावट के साथ 1,08,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के जुलाई महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 266 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,08,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 15,599 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत मामूली बढ़त के साथ 36.75 डॉलर प्रति औंस रही।

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित