जल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2026 19:36 IST2026-04-13T19:36:01+5:302026-04-13T19:36:32+5:30
चांदी शुक्रवार के 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से 1,800 रुपये या लगभग एक प्रतिशत घटकर 2,45,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई।

file photo
नई दिल्लीः कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 1,800 रुपये घटकर 2.45 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं, जबकि सोना घटकर 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी शुक्रवार के 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से 1,800 रुपये या लगभग एक प्रतिशत घटकर 2,45,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई।
मार्च में खाद्य तेल आयात 12 प्रतिशत बढ़कर 11.73 लाख टन पर : एसईए
कच्चे पाम तेल के ज़्यादा खेप की वजह से मार्च में भारत का खाद्य तेल का आयात सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 11.73 लाख टन हो गया।उद्योग निकाय एसईए ने यह जानकारी दी है। एसईए के अनुसार, आने वाले महीनों में वैश्विक कीमतों में तेज़ी और पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ज़्यादा माल ढुलाई की लागत की वजह से आयात कम हो सकता है।