लाइव न्यूज़ :

सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट, 485 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट, जानिए चांदी का हाल

By भाषा | Updated: September 24, 2020 21:44 IST

पिछले दिन के कारोबार में यह 50,903 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 2,081 रुपये की गिरावट के साथ 58,099 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गया, जो पिछले कारोबारी सत्र में 60,180 रुपये प्रति किलोग्राम था।

Open in App
ठळक मुद्देएचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी कि सोने की कीमतों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट आई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 485 रुपये की गिरावट रही जो लगातार चौथे कारोबारी सत्र की गिरावट को दर्शाता है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरमी दर्शाता 1,854 डॉलर प्रति औंस पर था और चांदी 22.12 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बना हुआ था।

नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 485 रुपये की हानि के साथ 50,418 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी कि सोने की कीमतों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट आई है। पिछले दिन के कारोबार में यह 50,903 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 2,081 रुपये की गिरावट के साथ 58,099 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गया, जो पिछले कारोबारी सत्र में 60,180 रुपये प्रति किलोग्राम था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 485 रुपये की गिरावट रही जो लगातार चौथे कारोबारी सत्र की गिरावट को दर्शाता है।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरमी दर्शाता 1,854 डॉलर प्रति औंस पर था और चांदी 22.12 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बना हुआ था। उन्होंने कहा कि यूरोप में वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण आम आर्थिक गतिविधियों में मंदी के बीच सोने की कीमत में गिरावट जारी रही। 

रुपया 32 पैसे टूटकर करीब एक माह के निचले स्तर पर

कोविड-19 के मामलों में निरंतर वृद्धि को लेकर बढ़ती चिंताओं और घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली की घटनाओं के बाद विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे की भारी गिरावट के साथ करीब एक माह के निम्न स्तर 73.89 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इसके अलावा प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू बाजार से विदेशी निधियों की भारी धन निकासी से बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर रुख के साथ 73.82 पर खुला तथा कारोबार के दौरान 73.75 से 73.96 रुपये के दायरे में घूमने के बाद अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 32 पैसे की भारी गिरावट को दर्शाता 73.89 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

छह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर इंडेक्स 0.04 प्रतिशत बढ़ककर 94.42 हो गया। वहीं वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.77 प्रतिशत घटकर 41.45 डॉलर प्रति बैरल रह गई।

बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक ‘सेंसेक्स’ बृहस्पतिवार को 1,114.82 अंक की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। एक्सचेंज के आंकड़े दर्शाते हैं कि विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और बृहस्पतिवार को उन्होंने 1,885.69 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की। 

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भावइकॉनोमीभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित