लाइव न्यूज़ :

सोने की कीमत में 1,807 रुपये की गिरावट, चांदी 3,660 रुपये टूटी, जानें आज का सोने-चांदी का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: November 18, 2025 14:59 IST

वायदा बाजार में सोने और चांदी के भाव में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें धूमिल होने से निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोने की कीमत में 1,807 रुपये की गिरावट, चांदी 3,660 रुपये टूटी, जानें आज का सोने-चांदी का भावGold Rate Today, 18 Nov 2025: सोने हुआ सस्ता, आज सोने में 1,807 रुपये की गिरावट आई

Gold Rate Today, 18 Nov 2025: वायदा बाजार में सोने और चांदी के भाव में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें धूमिल होने से निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 1,807 रुपये या 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,21,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 1,833 रुपये या 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,22,841 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 3,660 रुपये या 2.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,51,652 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मार्च 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 3,368 रुपये या 2.13 प्रतिशत घटकर 1,54,557 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 1.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,009.5 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं चांदी का वायदा भाव 2.38 प्रतिशत टूटकर 49.50 डॉलर प्रति औंस रहा।

टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स