लाइव न्यूज़ :

सोना हुआ महंगा, चांदी हुई सस्ती, जानें दामों में कितना हुआ उतार-चढ़ाव

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 25, 2018 09:38 IST

Gold-Silver Price Updates Today 25 September 2018: सोने के दाम में आई तेजी के पीछे की वजह रुपए में आई गिरावट को बताया जा रहा है, वहीं चांदी के दाम में गिरावट के पीछे इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्के बनाने वालों की कम मांग प्रमुख कारण बता रहे है। 

Open in App

नई दिल्ली, 25 सितंबर: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए की गिरवाट के बाद सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में जहां सोना की कीमत में सौ रुपए का इजाफा हुआ है। सोना 100 रुपए की चमक के साथ 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में 50 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 38,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।  

सोने के दाम में आई तेजी के पीछे की वजह रुपए में आई गिरावट को बताया जा रहा है, वहीं चांदी के दाम में गिरावट के पीछे इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्के बनाने वालों की कम मांग प्रमुख कारण बता रहे है।  ट्रेडर्स के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गिरावट के चलते भारत में सोने के भाव की ज्यादा तेजी पर ब्रेक लगा। स्थानीय ज्वलरों की खरीद से ही सोने के रेट में चमक आई।

इस समय में स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव 100-100 रुपए की तेजी के साथ बढ़कर 31,550 रुपए और 31,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 50 रुपए गिरकर 38,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी भी 65 रुपए गिरकर 37,525 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। हालांकि चांदी के सिक्के पूर्वस्तर पर ही टिके रहे। सिक्का लिवाल 72 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा रहे।

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें