लाइव न्यूज़ :

सोना-चांदी के दाम में गिरावट, जानें क्या है आज की कीमत

By स्वाति सिंह | Updated: September 15, 2018 15:34 IST

Gold and Silver Price latest updates: दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 200 रुपये गिरकर 31400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 250 रुपये गिरकर 37650 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। 

Open in App

नई दिल्ली, 15 सितंबर: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट और घरेलू ज्वेलर्स की ओर से घटी डिमांड के शनिवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 200 रुपये गिरकर 31400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 250 रुपये गिरकर 37650 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। 

इससे पहले गुरुवार को सोना 25 रुपये गिरकर 31600 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 10  रुपये गिर कर 37,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज कराया गया था। बताया जा रहा है कि घरेलू हाजिर बाजार में लोकल ज्वैलर्स और रिटेलर्स की तरफ से कमजोर डिमांड के कारण सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला है।वहीं, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं की तरह से घटी डिमांड के कारण चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

बीते हफ्ते घरेलू हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों का उठाव कम होने तथा विदेशी बाजारों से कमजोरी के संकेतों के कारण बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 575 रुपये की गिरावट के साथ 38,000 रुपये के स्तर से नीचे 37,775 रुपये प्रति किग्रा रह गई थी।

हालांकि लिवाली और बिकवाली के बीच सीमित दायरे में घट बढ़ के बाद सोने की कीमत अंतत: 31,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रुख दर्शाती बंद हुई। वैश्विक बाजार, न्यूयॉर्क में चांदी सप्ताहांत में गिरावट के साथ 14।17 डॉलर प्रति औंस सोना गिरावट के साथ 1,196।20 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। 

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें