लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: सोने की कीमत 99 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब, जानें आज का सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: May 26, 2025 17:49 IST

Gold Price Today: आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की सतत लिवाली से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 550 रुपये बढ़कर 99,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देGold Price Today: सोने की कीमत 99 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब, जानें आज का सोने का भाव

Gold Price Today: आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की सतत लिवाली से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 550 रुपये बढ़कर 99,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार को 98,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। पिछले सप्ताह बुधवार से सोने की कीमतों में 2,760 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। सोमवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 500 रुपये बढ़कर 98,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। साथ ही, चांदी की कीमत 1,170 रुपये बढ़कर 1,00,370 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई।

पिछले कारोबारी सत्र में यह 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच, विदेशी बाजारों में हाजिर सोना 24.83 डॉलर प्रति औंस या 0.74 प्रतिशत गिरकर 3,332.59 डॉलर प्रति औंस रह गया। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष-जिंस राहुल कलंत्री ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय संघ के सामान पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की समयसीमा को नौ जुलाई तक टालने के बाद सुरक्षित-निवेश विकल्प माने जाने वाले सर्राफा की मांग कमजोर पड़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट आई।’’ एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी के अनुसार, निवेशक संभावित ब्याज दर-कटौती के बारे में आगे के संकेतों के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व की एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक के ब्योरे का इंतजार करेंगे, जो बुधवार को जारी होंगे।

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित