लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट, जानें आज का सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: December 13, 2024 20:04 IST

Gold Price Today: आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की भारी बिकवाली के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 1,400 रुपये टूटकर 80,000 रुपये से नीचे आ गया जबकि चांदी में 4,200 रुपये की गिरावट आई।

Open in App

Gold Price Today: आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की भारी बिकवाली के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 1,400 रुपये टूटकर 80,000 रुपये से नीचे आ गया जबकि चांदी में 4,200 रुपये की गिरावट आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख से सर्राफा कीमतों पर भारी दबाव रहा। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,400 रुपये गिरकर 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। पिछले सत्र में यह 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी 4,200 रुपये गिरकर 92,800 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

यह दिसंबर महीने में सबसे बड़ी गिरावट है। पिछले कारोबारी सत्र बृहस्पतिवार को चांदी 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी 1,400 रुपये घटकर 79,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि पिछले दिन इसका भाव 80,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक) जतिन त्रिवेदी ने कहा, "अमेरिकी में उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) में गिरावट और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों में बढ़ोतरी के बाद मुनाफावसूली तेज होने से सोने में तेज बिकवाली देखी गई। इससे कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोने की कीमत घटकर 2,670 डॉलर प्रति 10 ग्राम रह गई।" कॉमेक्स सोना वायदा 18.60 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 2,690.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि डॉलर में सुधार और अमेरिका में मिले-जुले वृहद आर्थिक आंकड़ों ने व्यापारियों को फेडरल रिजर्व की साल की आखिरी नीति बैठक से पहले मुनाफावसूली करने के लिए प्रेरित किया, जिसके कारण शुक्रवार को सोने में गिरावट आई। आंकड़े जारी होने के बाद भी कारोबारी अगले सप्ताह की फेडरल रिजर्व की बैठक में प्रमुख ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती का अनुमान लगा रहे हैं, लेकिन अगले साल के लिए मौद्रिक नीति का मार्ग अत्यधिक अनिश्चित बना हुआ है। चांदी 1.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.17 डॉलर प्रति औंस पर रही।

टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!