लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: नए साल से पहले सोना 80 हजार के करीब पहुंचा, जानें आज का सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: December 26, 2024 20:16 IST

Gold Price Today 26 Dec 2024: मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 250 रुपये की तेजी के साथ 78,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

Open in App

Gold Price Today 26 Dec 2024: मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 250 रुपये की तेजी के साथ 78,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी में लगातार तीसरे दिन भी तेजी जारी रही।

आज चांदी की कीमत 300 रुपये की तेजी के साथ 90,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बुधवार को ‘क्रिसमस’ के मौके पर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद रहा था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी मंगलवार को 250 रुपये बढ़कर 78,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसका पिछला बंद भाव 78,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था। कारोबारियों ने सोने की कीमतों में तेजी का श्रेय विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख को दिया, जिससे सर्राफा कीमतों को मदद मिली।’’ क्रिसमस के बाद बाजारों में कारोबार फिर से शुरू होने के कारण डॉलर में थोड़ी कमजोरी के कारण बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में तेजी आई।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष-शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख के बाद निवेशकों के सतर्क रहने से लाभ सीमित रहा। इसमें आगे कम आक्रामक तरीके से ब्याज दरों में कटौती का संकेत दिया गया है।’’ त्रिवेदी ने कहा कि छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सत्र वाले सप्ताह में कारोबार का आकार कम रहने के बीच व्यापारी किसी बड़ी पहल को लेकर हिचकिचाहट दिखा रहे थे। वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स सोना वायदा 9.10 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,644.60 डॉलर प्रति औंस हो गया। एशियाई कारोबार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.19 प्रतिशत बढ़कर 30.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भावशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित