लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: 25 मार्च 2025 को सोना हुआ सस्ता, जानें आपके शहर में क्या है सोने का रेट

By संदीप दाहिमा | Updated: March 25, 2025 19:17 IST

Gold Price Today 25 March 2025: आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 100 रुपये टूटकर 90,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 90,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

Open in App
ठळक मुद्देGold Price Today: 25 मार्च 2025 को सोना हुआ सस्ता, जानें आपके शहर में क्या है सोने का रेट

Gold Price Today 25 March 2025: आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 100 रुपये टूटकर 90,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 90,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क के अगले दौर के, अपने शुरुआती अनुमान से कम कठोर होने के संकेत के बाद, डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी के बीच सोने की कीमतों में गिरावट आई। चांदी की कीमतें भी सोमवार के बंद स्तर 1,00,500 रुपये प्रति किलोग्राम से 500 रुपये घटकर 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 12.56 डॉलर या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 3,023.60 डॉलर प्रति औंस हो गया।

कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी-जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘अमेरिकी शुल्क की अगली लहर के अधिक केंद्रित होने के संकेतों से व्यापारियों को राहत मिलने से सोना 3,020 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहा है, जिससे व्यापक व्यापार युद्ध की आशंका कम हो गई है।’’ चैनवाला ने कहा कि हालांकि, सर्राफा की कीमतों में तेज गिरावट सीमित रह सकती है क्योंकि भू-राजनीतिक जोखिम बने हुए हैं। इजरायल, लेबनान के पास सैन्य अभ्यास और उत्तरी गाजा में निकासी की योजना बना रहा है।

टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित