Gold Rate Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी गिरावट, जानें आज का सोने का भाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2025 22:54 IST2025-03-21T22:53:58+5:302025-03-21T22:54:07+5:30

Gold Price Today 21 March 2025: वैश्विक बाजारों में कमजोरी और मुनाफावसूली की गतिविधियों के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 400 रुपये की गिरावट के साथ 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

Gold Price Today 21 March 2025 Aaj Ka Sone Ka Bhav Delhi | Gold Rate Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी गिरावट, जानें आज का सोने का भाव

Gold Rate Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी गिरावट, जानें आज का सोने का भाव

HighlightsGold Rate Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी गिरावट, जानें आज का सोने का भाव

Gold Price Today 21 March 2025: वैश्विक बाजारों में कमजोरी और मुनाफावसूली की गतिविधियों के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 400 रुपये की गिरावट के साथ 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना कल 91,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 400 रुपये की गिरावट के साथ 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ जो एक दिन पहले 91,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘व्यापारियों द्वारा मुनाफावसूली और डॉलर में आए सुधार के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल द्वारा अमेरिका में वृद्धि की रफ्तार सुस्त होने और मुद्रास्फीति बढ़ने की टिप्पणियों से कीमती धातु में गिरावट आई है।’’ लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रहने के कारण चांदी में भी 1,700 रुपये की गिरावट आई और यह 1,00,300 रुपये प्रति किलोग्राम बोला गया। बृहस्पतिवार को यह 1.02 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 12.15 डॉलर की गिरावट के साथ 3,032.75 डॉलर प्रति औंस रह गया। कॉमेक्स सोना वायदा 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,036.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। कोटक सिक्योरिटीज में सहायक उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘कॉमेक्स सोना 3,040 डॉलर प्रति औंस से नीचे है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगाए सीमा शुल्कों के संभावित प्रभावों और पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण भू-राजनीतिक स्थिति से जुड़ी चिंताओं के कारण सुरक्षित निवेश की मांग होने के कारण इसमें तेज गिरावट सीमित रह सकती है।’’ उन्होंने कहा कि बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है क्योंकि ट्रंप ने हाल ही में कहा है कि व्यापक जवाबी शुल्क और कुछ अतिरिक्त क्षेत्र-विशिष्ट शुल्क दो अप्रैल को लागू हो जाएंगे।

Web Title: Gold Price Today 21 March 2025 Aaj Ka Sone Ka Bhav Delhi

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे